१२ ऐसा खाना जौ हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए

एक स्वस्थ शरीर को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना अति आवश्यक है। इस लेख में मैं आपको बताऊंगा की हाई ब्लड प्रेशर में अपने शरीर का संतुलन कैसे बनाए रखें। लेकिन जब आपको पता चला आपका हाई ब्लड पेसर है, तब आपका दिमाग मै आती है हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए।

इस लेख में मैं निम्नलिखित विषयों का विस्तार उत्तर देने वाला हूं;

  • हाई ब्लड प्रेशर क्या है?
  • हाई ब्लड प्रेशर में कौन कौन सी खाना हैं जो नहीं खानी चाहिए?

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या क्या खाना चाहिए:

हाई ब्लड प्रेशर क्या है?

जब शरीर में रक्त को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में धमनियों पर अधिक बल लगता है, उसे रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर कहते है!

यह एक सामान्य शारीरिक समस्या है कि अधिकांश मनुष्य में पाया जाता है परंतु नजरअंदाज करने पर जानलेवा भी हो सकता है। रक्तचाप हमारे शरीर में होने वाली क्रियाओं में बहुत ही अहम भूमिका रखता है।

जब हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) हाई होता है तो ये हमारे शरीर को बुरी तरह प्रभावित करता है।

रक्तचाप के कुछ मुख्य असर नीचे वर्णित हैं।

  • रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी परत का कमजोर होना
  • दिल में खून का सही मात्रा में ना पहुंचना
  • दिमाग में mini-stroke (मिनी स्ट्रोक) का होना
  • किडनी में कमजोरी आना

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए?

अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है तो आपको अपनी सेहत पर बहुत ध्यान देना चाहिए। मेरी सलाह है कि आप कभी भी इस चीज को नजरअंदाज न करे।

रक्तचाप में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनके सेवन से आपका शरीर और कमजोर होता जाएगा। शारीरिक कसरत के साथ साथ आपको अपने खाने पीने की चीजों पर विशेष ध्यान देना होगा।

निम्नलिखित पदार्थों का सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक है और रक्तचाप में इन चीजों का सेवन बहुत बुरा है। रक्तचाप में इन चीज़ों का सेवन जानलेवा भी हो सकता है।

  • नमक या सोडियम का सेवन ना करें

रक्तचाप में नमक या सोडियम का सेवन बहुत हानिकारक हो सकता है और बहुत अधिक बढ़ने पर ये जानलेवा भी हो सकता है।

नमक या सोडियम रक्तचाप को बढ़ावा देने के मुख्य कारणों में से एक हैं।

ये शरीर में द्रव संतुलन के लिए जिम्मेदार हैं जो रक्तचाप का एक मुख्य कारण है।

हमारे रोजाना भोजन में नमक और सोडियम की मात्रा अधिकतम होती है, इसलिए रक्तचाप होने पर हमें अपने भोजन में नमक की मात्रा कम कर लेनी चाहिए।

टेबल नमक में 40% सोडियम पाया जाता है। ए.एच.ए ने रक्तचाप के पीड़ितों को रोजाना 2,300 मिलीग्राम से कम सोडियम लेने की सलाह दी है जो एक चम्मच नमक के बराबर है।

अधिक नमक या सोडियम का सेवन करने से हृदय में अनेक प्रकार के रोग हो सकते हैं जैसे heart attack, दिल में खून का जम जाना, दिल की नसों को बंद हो जाना, इत्यादि।

  • मांस का सेवन रक्तचाप के मरीजों के लिए बहुत हानिकारक है

रक्तचाप यानी कि हाई ब्लड प्रेशर में मांस का सेवन अत्यंत ही हानिकारक होता है। अनेक प्रकार के मांस को सोडियम और नमक में संरक्षित किया जाता है जो रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए जानलेवा है।

मांस पकाने में अनेक प्रकार के मसालों को इस्तेमाल किया जाता है जिनमे नमक, सोडियम, लहसुन, धनिया, जीरा, अजवाइन, इत्यादि होते हैं। ये सारे पदार्थ शरीर में रक्त के बहाव की तीव्रता को बढ़ा देते हैं जो आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर (यू.एस. डी.ए) के अनुसार बोलोगना (Bologna) के केवल दो घूंट में 910 मिलीग्राम सोडियम मौजूद होता है।

अगर आप रक्तचाप से ग्रस्त हैं तो मांस, मछलियों से दूर रहें क्योंकि इनके सेवन से आपके शरीर में नमक और सोडियम की मात्रा अत्यधिक बढ़ सकती है जो हृदय रोग की उत्पत्ति कर सकता है।

  • हाई ब्लड प्रेशर या रक्तचाप में ठंडा पिज़्ज़ा नहीं खाना चाहिए

ठंडे पिज्जा में इस्तेमाल होने वाले पदार्थों में अधिक मात्रा में चीनी, घना fat, और सोडियम होती है जो शरीर के लिए उपयुक्त नहीं है।

चीज़ (cheese) me खास तौर से बहुत अधिक मात्रा में सोडियम होता है, अमेरिकी चीज़ के बस दो टुकड़ों में 510 मिलीग्राम सोडियम पाया जाता है।

पिज़्ज़ा के स्वाद को बढ़ाने के लिए हलवाई अक्सर अधिक मात्रा में नमक का उपयोग करते हैं जो रक्तचाप से ग्रस्त लोगों के लिए अत्यंत हानिकारक है।

अगर आपको पिज़्ज़ा बहुत पसंद है तो आप कम नमक या कम मसालेदार पिज़्ज़ा घर मे ही बना सकते हैं।

  • आचार से रक्तचाप में बढ़ाव आ सकता है

रक्तचाप के मरीजों के लिए अचार खाना बहुत ही हानिकारक हो सकता है। अचार खाने से शरीर में रक्त के प्रवाह में लगने वाला बल बहुत ही बढ़ जाता है जिससे हृदय सम्बन्धी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

किसी भी खाद्य सामग्री को भविष्य के लिए बचा के रखने के लिए नमक का उपयोग किया जाता है। नमक खाने को सड़ने, गलने, तथा वायरस इत्यादि जीवाणुओं से सुरक्षित रखता है।

रसायन अध्ययन में ये बात सामने आयी है कि जितनी देर तक खाने को नमक में सुरक्षित रखा जाता है, उतनी ही सोडियम की मात्रा बढ़ती है।

रासायनिक अध्ययनों के अनुसार एक छोटा खीरे के अचार मे 447 मिलीग्राम (MG) सोडियम पाया जाता है।

  • कैन सूप पीने रक्तचाप के लिए खराब है

रक्तचाप में कैन सूप का सेवन जानलेवा हो सकता है क्योंकि यह रक्त के बहाव को धीमा कर देता है।

कैन सूप बनाना बहुत ही आसान है इसलिए यह लोगों के बीच बहुत प्रचलित है। यह एक प्रकार का फास्ट फूड है और बहुत कम समय मे तैयार हो जाता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग कैन सूप को बहुत ही पसंद करते हैं।

कैन सूप में सोडियम की मात्रा अत्यधिक पाई जाती है जो कि स्वस्थ शरीर के लिए भी हानिकारक है और रक्तचाप से ग्रस्त लोगों के लिए जानलेवा।

कैन सूप हमारे शरीर में रक्त प्रवाह को तेज कर देता है जो कि रक्तचाप के मरीजों के लिए जानलेवा है।

डॉक्टरों के कड़े प्रयासों से कम सोडियम वाले कैन सूप बाजार में उपलब्ध हैं जो शरीर के लिए इतना हानिकारक नहीं हैं या कम असरदार हैं। कृपया किसी भी कैन सूप का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

  • कैंड टमाटर पदार्थ (Canned tomato products)

अधिकतम टमाटर पदार्थों में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो कि शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है।

कैंड टमाटर पदार्थ हमारे शरीर में रक्त प्रवाह की गति को तीव्र कर देते हैं जो की हृदय को हानि पहुंचाता है और खास कर रक्तचाप के मरीजों के लिए जानलेवा भी हो सकता है।

हमारी सलाह है कि किसी भी टमाटर पदार्थ (कैंड) का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।

बाजार में कम सोडियम वाले टमाटर पदार्थों का सेवन करें।

अगर आप टमाटर पदार्थों के बहुत प्रिय है तो हमेशा ताजा टमाटरों का उपयोग करें जिनमे लाइकोपीन (lycopene) नामक chemical होता है।

  • चीनी का अत्यधिक सेवन न करें

अत्यधिक चीनी का सेवन रक्त के बहाव को बढ़ा देता है जिससे हृदय रोगी समस्याएं होती हैं। चीनी में अनेक प्रकार के रासायनिक तत्व होते हैं जो रक्तचाप को बढ़ा देते हैं।

अनेक रासायनिक अध्ययनों में यह सामने आया है कि चीनी, मुख्यत: चीनी युक्त पदार्थ बच्चों एवं युवाओं को बढ़ाने में इस्तेमाल होता है। अधिक वजन और आलस अधिक रक्तचाप का एक मुख्य कारण है।

2014 के एक रासायनिक अध्ययन के अनुसार मिलावट की गई चीनी रक्तचाप पर सीधा असर करता है।

महिलाओं में की गई रक्तचाप से जुड़ी एक अध्ययन के अनुसार 2.3 चम्मच चीनी कम हो तो systolic ब्लड प्रेशर में 8.4 mmHg और diastolic ब्लड प्रेशर में 3.7 mmHg ka गीराव आता है।

ए. एच.ए के अनुसार रक्तचाप के रोगियों के लिए नियमित चीनी की मात्रा का वर्णन निम्नलिखित है।

पुरुषों के लिए – 9 चम्मच या 36 ग्राम

महिलाओं के लिए – 6 चम्मच या 25 ग्राम

  • अधिक चर्बी वाले पकाए गए खाने

शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त रखने के लिए असंतृप्त वसा या ट्रांस फैट और संतृप्त वसा या saturated फैट का  सेवन नहीं करना चाहिए। मुख्यतःरक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए इसका सेवन प्राणघातक हो सकता है।

संतृप्त फैट मानव निर्मित वसा है जो वस्तुओं के जीवन आयु को बढ़ा देती है।

वे शरीर के LDL कोलेस्टेरॉल लेवल को भी बढ़ा देते हैं और HDL लेवल को घटा देते हैं जो शरीर को बहुत हानि पहुंचाता है। इससे hypertension होने का खतरा रहता है।

असंतृप्त फैट भी शरीर में LDL कोलेस्टेरॉल लेवल को बढ़ा देता है जो की शरीर के लिए हानिकारक है।

असंतृप्त वसा से शरीर में निम्नलिखित रोग होने की आशंका होती हैं।

  • हृदय रोग
  • स्ट्रोक
  • चीनी रोग (diabetes)

आम तौर पर सभी पैकेज पदार्थों में संतृप्त और असंतृप्त वसायें पाई जाती हैं जिनमे अत्यधिक चीनी, नमक, और सोडियम पाया जाता है।

AHA के अध्ययनों के अनुसार मनुष्य को संतृप्त और असंतृप्त फैट का सेवन यथा संभव कम करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे।

इन तत्वों के सेवन को कम करने का एक उपाय है कि पशुओं से प्राप्त होने वाले पदार्थों का सेवन करें और पेड़ – पौधों से प्राप्त फलों और आहारों का सेवन करें।  

अनेक प्रकार के पेड़ और पौधों में monounsaturated और polyunsaturated फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर के लिए लाभदायक है।

निम्नलिखित पदार्थों में यह एसिड पाया जाता है –

  • बादाम
  • बीज
  • avocado
  • शराब का सेवन ना करें

किसी भी बीमारी में शराब का सेवन शरीर के लिए अत्यंत ही हानिकारक होता है। अत्यधिक शराब पीने से भी शरीर में रक्तचाप हो सकता है।

अनेक अध्ययनों से यह सामने आया है कि रक्तचाप में अधिकांश रोगी शराब का सेवन कर रहे होते हैं। अगर आप रक्तचाप के मरीज हैं तो आपके डॉक्टर ने आपको शराब छोड़ने या कम करने की सलाह जरूर दी होगी।

जीन लोगों को hypertension की समस्या अभी नहीं है, वो शराब कम करने या छोड़ने से अपने शरीर में रक्त के बहाव को नियंत्रित रख सकते हैं। अनेक प्रकार के नशीली पदार्थों में अत्यधिक चीनी और कैलोरी पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर बढ़ने के मुख्य कारण हैं।

शराब पीने से शरीर में थकान एवं आलस की उत्पत्ति होती है, जिससे शरीर में hypertension की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

ए. एच. ए के निर्धारित नियमों के अनुसार किसी भी रक्तचाप से ग्रस्त मरीजों को इस प्रकार अपना आहार कम करना चाहिए –

  • पुरुष – 2 ड्रिंक प्रतिदिन
  • महिला – 1 ड्रिंक प्रत्येक दिन

अगर आपको शराब छोड़ने में दिक्कत आ रही है तो तत्काल अपने डॉक्टर को संपर्क करें। 

हाई ब्लड प्रेशर में क्या क्या खाना चाहिए?

निम्नलिखित खाद्य पदार्थ हाई ब्लड प्रेशर या रक्तचाप में बहुत ही लाभदायक हैं। अगर आप रक्तचाप के रोगी हैं तो इसका सेवन जरूर करें।

ये सारे पदार्थ अनेक रासायनिक अध्ययनों ऐब्म डॉक्टरों की सलाह से चुनी गई हैं और शरीर में रक्त के बहाव को संतुलित करने में बहुत फायदेमंद हैं।

  • पोटासियम का सेवन जरूर करें

पोटेशियम शरीर से सोडियम को निकालने में अत्यंत लाभकारी है और रक्तचाप में बहुत उपयोगी है। पोटैशियम किडनी को साफ करके सोडियम को मूत्र के रास्ते से निकाल देता है जिससे हमारे शरीर में रक्त का बहाव सामान्य हो जाता है।

  • चुकंदर रक्तचाप में बहुत ही लाभकारी होता है

ताजे चुकंदर शरीर में खून को मात्रा बढ़ाते हैं जिससे शरीर में रक्त बहाव करने वालों नसे बेहतर काम करती हैं और खून का बहाव संतुलित रहता है।

  • केले का सेवन करें

ताजा केले में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो कि किसी अन्य दवा से बहुत अच्छा होता है। केले को अपने रोजाना के भोजन में शामिल करें और इसका प्रतिदिन सेवन करें।

इससे आपके शरीर में सोडियम की मात्रा का संतुलन होगा और रक्तचाप से छुटकारा मिलेगा।

  • डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate)

2015 के एक रासायनिक अध्ययन में यह पाया गया है कि डार्क चॉकलेट का सेवन करने से cardiovascular समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

डार्क चॉकलेट में 60 प्रतिशत कोकोआ पदार्थ पाए जाते हैं और आम चॉकलेट्स से कम मात्रा में चीनी पाई जाती है। डार्क चॉकलेट को बेरी, जामुन, या अपने रोजाना के भोजन के साथ खाने से रक्तचाप की समस्या कम होती है।

  • अनार का सेवन

जैसा कि हम सब जानते हैं, अनार का सेवन करने से हर प्रकार की बीमारियों का इलाज हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि रोजाना एक गिलास अनार का जूस या दो अनार का सेवन करने से रक्तचाप को बहुत कम समय में संतुलित किया जा सकता है।

उपसंहार:

जिसका परिबार मै हाई पेसर रोगी है ओस परिबार का अन्यो सदस्य का हाई ब्लड प्रेशर होने का बहुत बहुत सोम्भोबोना है। इस लिए आपको साबधान रहना पोरेगे। जदी आपका हाई ब्लड पेसर हो जाता है तो उपर बताया हुआ चीजें न खाये।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *